
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में 3 की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बांदा-झांसी हाइवे पर मटौंध क्षेत्र में हुआ। हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया।
घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि घंटों बाद वाहनों की आग को काबू किया जा सका। जानकारी के अनुसार, देर रात जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर बांदा-झांसी-मीरजापुर हाइवे पर मटौंध थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर
ट्रकों की आमने-सामने हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी दोनों वाहनों में आग लग गई।

चालक उसी में फंसे रह गए। ट्रकों में आटो लाॅक लग गया। मुंडेरी मोड़ के पास हुए हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई।
ट्रकों में फंस गए दो चालक समेत 3 लोग
वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह घायल को ट्रक के बाहर निकाला गया।

मृतकों में आजमगढ़ और सुल्तानपुर के..
मृतकों की पहचान सुल्तानपुर निवासी सुरेश पांडेय (55), आजमगढ़ के सूरज नाथ (50) व शनि (30) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान अभिषेक यादव (25) के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर
बांदा सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक का कहना है कि बांदा-झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। रात लगभग दो बजे हुए इस हादसे में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल है। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम
बांदा में डाॅक्टर की दुल्हन प्रेमी संग फरार, तीन के खिलाफ एफआईआर
शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च
