
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री संजय निषाद के रोने वाले वीडियो पर तंज कसा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि ‘ये आंसू भाजपा के साथ जाने के पश्चाताप के हैं या प्रायश्चित के..? इतना ही नहीं सपा अध्यक्ष ने फिल्मी गाने का जिक्र करते हुए ‘हम थे जिनके सहारे वो हुए न हमारे..’, मंत्री संजय निषाद के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठाए। मंत्री संजय निषाद के रोने वाले वीडियो पर अखिलेश यादव के तंज से यूपी में नई राजनीतिक में नई सरगर्मी पैदा हो गई है।
यूपी की सियासत में नई चर्चा छिड़ी
इस पूरे मामले ने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, एक दिन पहले निषाद पार्टी के मुखिया एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
ये भी पढ़ें: ‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज
मंत्री संजय निषाद गोरखपुर में निषाद पार्टी के प्रांतीय अधिवेशन में मंच पर निषाद समाज को आरक्षण और उत्पीड़न की बात कहकर रो पड़े। मंत्री फूट-फूटकर रोए थे। कहा था कि भले ही उनका मंत्री पद वापस ले लें, मगर उनके निषाद समाज को आरक्षण दे दें।
अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर की पोस्ट
उनका रोते हुए वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसपर अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए चुटकी ली। साथ ही तंज कसा है।
ये भी पढ़ें: क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?
अखिलेश ने कहा कि यह एनडीए गठबंधन के भीतर की घुटन है। कहा कि ये भाजपा के साथ जाने के पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के हैं? आगे लिखा कि पीड़ा बढ़ रही है, इसलिए पीडीए बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव, अविमुक्तेश्वरानंद से मिले, बोले-नकली संतों का अंत होने वाला
अखिलेश यादव ने लिखा है कि भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल छोटे दलों के नेताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। उनकी उपेक्षा हो रही है। अखिलेश यादव ने इससे आगे जाकर भी बात कही है।
सपा मुखिया ने लिखा है कि तंज कसा कि जनता कह रही है कि इस वीडियो की बैकग्राउंड में गाना बज रहा है कि ‘हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे।’ संजय निषाद का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं अखिलेश यादव की पोस्ट भी लोग खूब पढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते
यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना..
लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते
कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति
क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?
