
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में हाथ में कंडोम का पैकेट पकड़े युवक का निर्वस्त्र शव मिला है। मामले में यूपी पुलिस का शक मृतक के हाथ में कंडोम पैकेट से आशनाई पर जा रहा है। मृतक के कपड़े पास में पेड़ पर टंगे मिले हैं। वहीं युवक का निर्वस्त्र शव एक टाॅयलेट की टीनशेड छत पर मिला। पुलिस ने कंडोम पैकेट और कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। घटना गोरखपुर की है।
गोरखपुर के रावतपार का मामला
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के रावतपार गांव में उदय चंद यादव के बेटे ऋषभ उर्फ बब्बी यादव (25) का शव मिला है। मृतक पूरी तरह से निर्वस्त्र था। उसके हाथ में कंडोम का पैकेट था।

युवक का शव गोरखपुर-वाराणसी हाइवे के पास आटा चक्की के पीछे बने टाॅयलेट की टीनशेड वाली छत पर मिला। पुलिस मामले की आशनाई के बिंदु को लेकर भी जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक बैंकाक में काम करता था।
ये भी पढ़ें: यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद
एक भाई और दो बहनों में वह सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी चांदनी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल की परिस्थितियां आशनाई की ओर भी इशारा कर रही हैं।

मौके पर कंडोम का पैकेट मिलने से पुलिस के शक की सुईं आशनाई के मामले की ओर घूम गई है। उधर, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी बड़ा सुराग मिलेगा।
ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें: Banda : लव-सेक्स और धोखा, लड़की ने लगाया मौत को गले-पुलिस को आरोपियों की तलाश
Banda : लव-सेक्स और धोखा, लड़की ने लगाया मौत को गले-पुलिस को आरोपियों की तलाश
