Wednesday, March 18सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, लिस्ट में ये नाम..

latest ias transfer news up

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। यूपी सरकार ने बुधवार शाम 3 आईएएस के कार्यभार में फेरबदल किया है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को बदला गया है। सभी से स्थानांतरित अधिाकरियों से तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने संतोष कुमार

आईएएस तबादलों के क्रम में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन. को अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

अबतक इस पद पर रहे आईएएस सूरज पटेल को उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण बनाकर भेजा गया है। इसी तरह आईएएस संतोष कुमार को अब उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पद से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में 4 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ DCP आशीष श्रीवास्तव हटे-पढ़े पूरी लिस्ट..

अब उन्हें कार्यकारी निदेशक, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम बनाया गया है। वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

यहां पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

in UP 3 IAS officers transferred

इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि यूपी में अभी और आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के तबादले संभव हैं। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में कई आईएएस और आईपीएस के कार्यक्षेत्र बदले जाएंगे। तबादलों को लेकर राजधानी लखनऊ में काफी चर्चा है।

ये भी पढ़ें: यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले 

यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले