
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में लखनऊ समेत तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। यूपी की राजधानी में सुबह बूंदाबांदी हुई। लखनऊ में धूलभरी आंधी भी चली। कुछ समय आसमान घने काले बादलों घिरा रहा। लखनऊ के आसपास यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं।
लखनऊ के आसपास गोंडा आदि जिलों में बारिश
पश्चिमी यूपी के जिलों के अलावा एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा अयोध्या समेत लगभग 15 शहरों में तेज हवाएं चलीं। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। इससे पारा काफी नीचे लुढ़क गया। मौसम सुहावना हो गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें
मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में गरज-चमक संग बारिश और 10 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है।
अब मौसम विभाग का यह अनुमान अगले 48 घंटों के लिए जारी हुआ है। आने वाले समय में बारिश और ओलावृष्टि और हो सकती है। इससे पारा लुढ़केगा।
ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौसम इस तरह बदला है।
कहा कि 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। इसका असर यूपी के मौसम पर व्यापक रूप से पड़ेगा। पारा गिरने की भी संभावना है। हालांकि, मौसम में हुए इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना
कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप
