Friday, March 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में हाई अलर्ट, अलविदा जुमे की नमाज से पहले DGP के सख्त आदेश

High alert in UP DGP issues strict orders ahead of Alvida Juma

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पुलिस हाई अलर्ट पर है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश है। यूपी की राजधानी लखनऊ और दूसरे शहरों में प्रदर्शन हुए थे। ऐसे में यूपी के पुलिस मुखिया डीजीपी राजीव कृष्ण ने अलविदा जुमा की नमाज से पहले हाई अलर्ट के आदेश दिए हैं।

DGP ने दिए अतिरिक्त सतर्कता के आदेश

डीजीपी ने आदेश दिए हैं कि अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट जारी हो गया है। संवेदनशील शहरों व इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

पुलिस सोशल मीडिया पर खास नजर रख रही है। अफवाह या उन्माद फैलाने वालों के किलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है।

साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रदेश में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई के आदेश हैं।

ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी