
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दहेज का दानव फिर चर्चा में है। बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला दहेज हत्या व आत्महत्या में उलझा है। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पति से पूछताछ जारी है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
फरवरी 2025 में हुई थी रजनी की शादी
जानकारी के अनुसार, पैलानी के निवाइच गांव के नीरज प्रजापति की पत्नी रजनी (22) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि वे लोग घर पर नहीं थे। वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई।
ये भी पढ़ें: बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतका के पिता जागेश्वर निवासी मढ़ियानाका (बांदा-शहर) का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2025 में अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से दामाद बाइक की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।
ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, कार ने साइकिल को रौंदा-खंती में पलटी, एक की मौत
उनका कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग भी दहेज में रुपए व सामान मांगते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। उधर, थानाध्यक्ष पैलानी राजेश वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। पति से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर
बताते हैं कि मृतका रजनी शहर के मढ़िया नाका की रहने वाली थीं। परिवार ने बड़ी ही खुशी के साथ शादी की थी। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि शादी के एक साल होने के बाद ही ऐसी अनहोनी हो जाएगी। मायके पक्ष के लोग घटना को लेकर काफी दुखी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले
बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले
बांदा में दर्दनाक हादसे में मासूम की जान गई, पिता समेत दो घायल
बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु
