
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आयकर विभाग ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापे मारे। बांदा में आयकर की कई टीमों ने पूर्व विधायक युवराज सिंह, उनके भाई बालू कारोबारी सीरजध्वज सिंह और रिलायंस पंप मालिक दिलीप सिंह के घरों पर छापे मारे। आयकर टीमों ने ठेकेदार अज्ञात गुप्ता, शशांक शेखर समेत कई लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों पर भी छापे मारे हैं।
पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में घंटों चली आयकर छापेमारी
आयकर की छापेमारी में बांदा के कई बड़े ठेकेदार और बालू कारोबारी शामिल रहे। खास बात यह है कि जिनके घरों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी हुई सभी आपस में पार्टनर हैं।
छोटी बाजार, कालूकुआं, पीलीकोठी-अवनी परीधि पर छापे
जानकारी के अनुसार, शहर के बन्योटा छोटी बाजार मुहल्ले में सुबह लगभग 8 बजे आयकर की टीमें पहुंची। आयर टीमों ने हमीरपुर सदर के पूर्व विधायक युवराज सिंह और उनके भाई सीरजध्वज सिंह के घरों में छापेमारी शुरू की।

पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंची आयकर टीम ने छापे के दौरान आवाजाही बंद कर दी गई। इसी दौरान आयकर की दूसरी टीम ने रिलायंस पेट्रोल पंप के मालिक दिलीप सिंह के घर और ठिकानों पर भी छापे मारे।
आयकर के लपेटे में कई बड़े ठेकेदार, अज्ञात-शशांक भी..
आयकर टीमों ने बांदा में पीली कोठी निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार हिम्मत सिंह, अवनि परिधि के मालिक ठेकेदार अज्ञात गुप्ता, बालू कारोबारी शिवशरण सिंह, शशांक शेखर सिंह और राहुल सिंह आदि के घर व प्रतिष्ठानों पर भी बड़ी छापेमारी की।
ये भी पढ़ें: यूपी में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घरों पर छापे-मंत्री नाराज
आयकर की इस छापेमारी से हड़कंप मचा रहा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि विभाग ने छापेमारी के लिए कुल 26 जगह को चिन्हित किया। सूत्रों की माने तो छापेमारी के लिए कुल 20 टीमें गठित की गईं। इनमें 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

कुछ नेता पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के रहे हैं करीबी
इस भारी-भरकत तैयारी के साथ की गई छापेमारी से अनुमान लगाया जा सकता है कि आयकर की कार्रवाई कितनी बड़ी थी। रियालंस पंप के मालिक दिलीप सिंह के कालूकुआं स्थित पेट्रोल पंप पर भी घंटों छापेमारी चली।
ये भी पढ़ें: GSVM : प्राइवेट प्रैक्टिस पर डाक्टर दंपती निलंबित, आयकर छापे में भी आए थे नाम
किसी जमाने में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी रहे दिलीप सिंह वर्ष 2019 में बसपा से संसदीय सीट से प्रत्याशी रहे हैं। अब कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि जिन ठेकेदारों, बालू कारोबारियों पर छापेमारी हुई। लगभग सभी कारोबारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पार्टनर हैं।
दिनभर चली आयकर छापेमारी के चलते मचा रहा हड़कंप
सूत्रों का कहना है कि आयकर टीम कैश और दस्तावेजों की जांच कर रही है। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। बांदा के आयकर अधिकारियों ने भी जानकारी से इंकार किया है। बताते हैं कि छापेमारी से कारोबारियों की नींद उड़ गई।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण
सुबह-सवेरे घर पर आयकर टीम ने पहुंचकर छापा मारा और छानबीन शुरू कर दी। हमीरपुर के पूर्व विधायक एवं युवराज सिंह के डिग्गी चौराहा स्थित चौधरी आटोमोबाइल पर भी छापे पड़े। सुबह से ही अधिकारियों की टीम पहुंच गई। पहले तो लोग समझ नहीं पाए कि क्या मामला है। बाद में सभी को आयकर छापे की जानकारी हुई।
स्थानीय आयकर अधिकारी अंजान, बाहरी टीमों की कार्रवाई
सूत्रों का कहना है कि बांदा के आयकर अधिकारियों को इस छापेमारी में शामिल नहीं किया गया। इतना ही नहीं इस बड़ी छापेमारी की जानकारी भी नहीं दी गई। छापेमारी की पूरी कर्रवाई बाहर से आई आयकर टीमों ने की। उधर, शहर के लोगों में छापेमारी को लेकर दिनभर हलचल सी मची रही। कई इलाकों में छापेमारी के चलते यातायात भी प्रभावित रहा।
ये भी पढ़ें: बांदा में आयकर की 33 घंटे की जांच में पकड़ा गया 7 करोड़ का घपला, 6 सर्राफा को नोटिस
ये भी पढ़ें: Update – बांदा : पीली धातु के काले धंधेबाज, गोंदीलाल और राजाराम सर्राफा की दुकानों पर छापे, पढ़ें पूरी खबर
बांदा में आयकर की 33 घंटे की जांच में पकड़ा गया 7 करोड़ का घपला, 6 सर्राफा को नोटिस
यूपी में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घरों पर छापे-मंत्री नाराज
