Saturday, March 7सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग

UP: DeputyCM KeshavPrasadMaurya narrowly escapes helicopter crash

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बच गए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद केबिन में धुआं भर गया। कुछ पल के लिए सभी की सांसें अटक गईं।

केबिन में भर गया धुआं-अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बड़े हादसे से बाल-बाल बचे। बताते हैं कि डिप्टी सीएम मौर्य आज शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे कौशांबी पहुंचना था। वहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अफसरों के साथ बैठक थी।

ये भी पढ़ें: कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था। इसके लिए डिप्टी सीएम मौर्य ला-माटीनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। उड़ान भरने के कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलीकॉप्टर के पूरे केबिन में धुआं भर गया।

ये भी पढ़ें: UP: बीजेपी MLC 2 घंटे रहे डिजिटल अरेस्ट-Video काॅल पर हुआ यह सब..

पायलट ने सूझबूझ दिखाई और हेलीकॉप्टर की अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि “हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी। हमें वापस लौटना पड़ा।

दूसरे हेलीकाॅप्टर से कौशांबी पहुंची डिप्टी सीएम

फिर हमने दूसरा हेलीकॉप्टर लिया और यहां पहुंचे हैं।” बताते चलें कि कुछ महीने पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। विमान दुर्घटना के बाद लेकर हेलीकाॅप्टरों की सुरक्षा पर काफी सवाल उठे थे।

ये भी पढ़ें: दुखद: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन  

ये भी पढ़ें: पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर

दुखद: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन