

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की हत्या कर दी है। मुरादाबाद के पाॅश इलाके बुद्धि विहार में भाई ने चाकुओं से गोदकर जुड़वा बहन की हत्या कर डाली है। घटना में मां घायल हो गई। बहन की हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाई फरार है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

गुड़गांव में इंजीनियर है हत्यारोपी-बहन भी कर रही थी जाॅब
जानकारी के अनुसार, हार्दिक नाम के युवक ने अपनी बहन हिमशिखा (25) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवती हिमशिखा एक निजी कंपनी में काम करती थी। घटना के कारण अभी स्पष्ट पता नहीं चले हैं। घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी हार्दिक भाग गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में रेलवे कर्मी ने सोशल मीडिया पर पत्नी की फोटो की वायरल..FIR दर्ज
एसपी सिटी कुमार रणविजय का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की मां नीलिमा भी एक कंपनी में काम करती हैं। बताते हैं कि बहन की हत्या के बाद आरोपी अपनी मां को उनके आफिस से कार से घर लेकर आया।
ये भी पढ़ें: UP: बीजेपी MLC 2 घंटे रहे डिजिटल अरेस्ट-Video काॅल पर हुआ यह सब..
जैसे ही मां घर में पहुंची तो बेटी को खून से लतपत पड़ा देखा। इसपर वह चिल्लाने लगीं। आरोपी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकला। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोग हैरान और डरे हुए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। यह परिवार बदायूं का रहने वाला है। मुरादाबाद में किराये के मकान में रह रहा था।
ये भी पढ़ें: UP: संभल में पहले हाथ जोड़े और फिर होलिका दहन की आग में कूदा व्यक्ति और फिर..
यूपी: रेलवे कर्मी ने सोशल मीडिया पर पत्नी की फोटो की वायरल..FIR दर्ज
UP: पहले हाथ जोड़े और फिर होलिका दहन की आग में कूदा व्यक्ति और फिर..
