
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक ओर ट्रेन सुसाइड की घटना सामने आई है। अब छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। घटना से परिवार के लोग बेहाल है। बताते चलें कि बांदा शहर के शंकरनगर मोहल्ले के युवक ने एक दिन पहले ट्रेन से कटकर जान दी थी। इसे लोग भूले नहीं थे कि आज फिर ऐसी ही घटना हो गई।
ट्रेन के आगे कूदी 11वीं की छात्रा
जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा ने बीती शाम ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि लड़की घर से बिना बताए निकली थी। वह किसी बात को लेकर बेहद आहत थी।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर में ट्रेन के आगे कूदा युवक, परिवार में कोहराम
महुराई रेलवे लाइन पर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उधर, जब रात तक घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की।

मोबाइल में सूचना वायरल होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहां मृतका की पहचान की।
पिता की डाट से नाराज होकर..
मृतका के ताऊ ने बताया कि उनकी भतीजी 11वीं की छात्रा थी। बड़ा भाई बोर्ड परीक्षा देने गया था। अंदेशा है कि किसी बात को लेकर उसने यह कदम उठाया होगा। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें
बताते हैं कि उनकी मां की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। उधर, बदौसा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि किशोरी की शादी की बात चल रही थी। परिवार में किसी बात पर पिता ने उसे डाट दिया था। नाराज होकर उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापारियों का FIR के विरोध में प्रदर्शन
लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें
