Saturday, February 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल

building collapsed on bulldozer during encroachment removal in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को बुल्डोजर पर चार मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। इससे जेसीबी मशीन का चालक मलबे में दब गया।

building collapsed on bulldozer during encroachment removal in Banda

हालांकि, चालक इलाज के बाद सुरक्षित है। घटना से वहां हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक को मलबे से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया।

building collapsed on bulldozer during encroachment removal in Banda

वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब तिंदवारी रोड चौराहे पर एसडीएम अवनीश त्यागी, सीओ सौरभ सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवा रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत