Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: डिवाइडर से बाइक टकराने से पिता की मौत, बेटा गंभीर-एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति..

Banda hospital

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में डिवाइडर से बाइक टकराने से एक पिता की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के घुमरा पियार गांव के गजोधर (62) बुधवार को अपने बेटे देशराज (35) संग बाइक से जा रहे थे।  अतर्रा के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: बांदा में सगे भाई-बहन ने जहर खाकर दी जान-यह वजह..

राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज होने से गजोधर की मौत हो गई। वहीं उनके बेटे की हालत गंभीर बनी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य हादसे में भी व्यक्ति की मौत

उधर, एक अन्य हादसे में छतरपुर जिले के चुहाखेड़ा के रघुबीर (50) अपने पड़ोसी नाथूराम (35) के साथ बाइक से जा रहे थे। गांव के पास सामने से आ रहे बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बांदा अस्पताल में रघुवीर ने दम तोड़ दिया। वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। घायल का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बेटियों के सामने मां की हादसे में गई जान  

बांदा में दर्दनाक घटना, बेटियों के सामने मां की हादसे में गई जान

बांदा प्रीमियर लीग (BPL) में धुआंधार मुकाबला-रनगढ़ यनकर्स ने नवाब टैंक को 7 विकेट से हराया

Breaking: बांदा में जेल अधिकारियों पर FIR..रवि काना की रिहाई का मामला

दर्दनाक: बांदा में बुजुर्ग के ऊपर पलटा ट्रक-मौके पर ही मौत

BreakingNews: बांदा में तालाब में डूबा 3 साल का मासूम-घंटों तलाशते रहे परिजन

बांदा डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं