Wednesday, February 4सही समय पर सच्ची खबर...

UP: गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 सगी नाबालिग बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं

Shocking incident in Ghaziabad Three sisters commit suicide

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर फ्लैट की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

ऑनलाइन गेम खेलने की आदी बताई जा रहीं तीनों बहनें

जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो गई थीं। कोरोना महामारी के बाद से स्कूल भी रेगुलर नहीं था। तीनों बहनों के पिता चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर

वह बीते 3 साल से भारत सिटी सोसायटी में किराए पर रहते हैं। उनकी तीन बेटियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। घटना बीती मंगलवार देर रात लगभग ढाई बजे की बताई जा रही है। चेतन घटना के समय पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे।

‘साॅरी मम्मी-पापा’.. लिखा सुसाइड नोट भी मिला

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि चेतन ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। वह मूलरूप से दिल्ली निवासी हैं और भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रहते हैं। कहा कि मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताते हैं कि इसमें ‘साॅरी मम्मी-पापा’ लिखा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?  

अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर

Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? 

‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार