Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?

willbageshwardhams-dhirendrashastri-become-saviour-of-hindutvapolitics-in-bundelkhand
पंडित धीरेंद्र शास्त्री।

मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में इस समय राजनीतिक पारा हाई है। दरअसल, बांदा में बागेश्वरधाम वाले कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का कार्यक्रम शुक्रवार 16 जनवरी को शुरू हुआ है। यह कार्यक्रम भक्तिभाव और राजनीतिक, दोनों ही कारणों से चर्चा में है। बुंदेलखंड के राजनीतिक जानकार इसे 2027 के विधानसभा चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं।

बुंदेलखंड के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चाएं

कार्यक्रम से बुंदेलखंड के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है। जानकार मान रहे हैं कि बुंदेलखंड में मुद्दों से हटकर हिंदुत्व की राजनीतिक को धार दी जा रही है। इसलिए यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या बागेश्वरधाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ही 2027 में बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीतिक के खेवनहार बनेंगे?

ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल

कार्यक्रम से पहले प्रेसवार्ता में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए सरकार को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं पर ध्यान दें। रोजगार की व्यवस्था करें। यहां तक कि बाबा अंबेडकर और संविधान मिटाने वाले लोगों के बारे में भी टिप्पणी की। अमूमन आध्यामिक और धार्मिक आयोजनों में इस तरह की बातें कथावाचकों द्वारा सुनने को नहीं मिलती है। मगर जब सुनी गईं तो हिंदुत्व, 2027 के चुनाव और तमाम तरह की राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

शाम होते-होते आया दो मंत्रियों का प्रोटोकाॅल

उधर, शुक्रवार को यह कार्यक्रम शुरू हुआ। शाम होते-होते दो मंत्रियों का कार्यक्रम भी आ गया। एक जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी हैं।

ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

वहीं दूसरे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हैं। हालांकि, हम यह नहीं कह रहे कि दोनों मंत्री आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में आ रहे हैं।

दोनों मंत्री श्रीहनुमंत कथा का करेंगे रसपान

दोनों ही मंत्रियों के प्रोटोकाॅल में कई कार्यक्रम हैं। मगर यह भी सच है कि दोनों मंत्रियों के प्रोटोकाॅल में काॅमन बात बागेश्वरधाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा का रसपान करना भी है। बहरहाल, सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में बुंदेलखंड में राजनीतिक क्या करवट लेती है।

ये भी पढ़ें: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले, हिंदू जनसंख्या बढ़ाएं वरना बांग्लादेश वाला हाल.., संविधान मिटाने की बात कुंचित मानसिकता..

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले, हिंदू जनसंख्या बढ़ाएं वरना बांग्लादेश वाला हाल.., संविधान मिटाने की बात कुंचित मानसिकता..

सोनेलाल पटेल की हत्या की CBI जांच की मांग, पल्‍लवी पटेल ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन