
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है। नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बिहार की सभी 243 सीटों का रिजल्ट घोषित हो गया है। इन चुनावों में एनडीए को 202 सीटें मिली हैं, जो पूर्ण बहुमत से कहीं ज्यादा हैं। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमटकर रह गई है। इसी तरह एआईएमआईएम को 5 और 1 सीट निर्दलीय को मिली है। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
89 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी
परिणामों को बारीकि से देखें तो पता चलता है कि बीजेपी को 89 सीटें मिली हैं। वहीं सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेंड (जेडीयू) को 85 सीटें मिली हैं। एनडीए में ही शामिल चिराग पासवान की लोकजन शक्ति पार्टी (रामविसाल) को 19 सीटें मिली हैं। जीतनराम मांझी की हिस्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को पूरे चुनाव में 5 सीटें मिल पाई हैं।
औवेसी की पार्टी भी बिहार में 5 सीटें जीती
वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोकमोर्चा चार सीटें जीती है। राष्ट्रीय जलता दल यानी लालू यादव की पार्टी (आरजेडी) को 25 सीटें ही मिल पाई हैं। आरजेडी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। सहयोगी दल कांग्रेस पार्टी को छह सीटें मिली है। इसी तरह असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम पांच सीटें जीतने में कामयाब रही है। इंडियन इन्क्लुसिव पार्टी, माकपा और बहुजन समाज पार्टी को बिहार चुनाव में 1-1 सीटें मिली हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Election Result: शुरुआती रुझानों में NDA आगे, महागठबंधन पिछड़ा
BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात..
बिहार में मतगणना आज, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नतीजे डालेंगे सीधा असर
बिहार: मतदान के पुराने रिकार्ड टूटे-दूसरे चरण में 68.79% वोटिंग
Bihar Election Result: शुरुआती रुझानों में NDA आगे, महागठबंधन पिछड़ा
अखिलेश यादव ने कहा, ‘एग्जिट पोल गलत-भ्रमित करने वाले-भाजपा करती है चैनलों का इस्तेमाल’
बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग
