Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: ममेरा भाई निकला 17 साल की किशोरी का हत्यारा, घर में अर्द्धनग्न शव मिलने का मामला

Banda: Cousin turns out to be murderer-arrested

समरनीति न्यूज, बांदा: देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की का शव मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका के ममेरे भाई ने ही उसकी दुष्कर्म में असफल रहने और पकड़े जाने के डर से हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

24 अक्टूबर को मिला था किशोरी का घर में पड़ा शव

जानकारी के अनुसार, बीती 24 अक्टूबर को 17 साल की नाबालिग लड़की का शव उसके घर में अर्द्धनग्न हाल में पड़ा मिला था। उसकी दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई थी।

ये भी पढ़ें: बांदा: मुन्ना यादव हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर मनीष चतुर्वेदी, पिता और साथी समेत गिरफ्तार

एएसपी शिवराज ने बताया कि आज पुलिस ने किशोरी के ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। घटना ग्राम लुकतरा की है। एएसपी ने बताया कि हत्यारोपी ने अपराध स्वीकार किया है। एएसपी ने बताया कि अभियुक्त ने दुष्कर्म में असफल रहने पर भेद खुलने के डर से किशोरी की गला घोटकर हत्या कर दी थी।

आरोपी ने हैवानियत में रिश्तों को भी कर डाला शर्मसार

एएसपी ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह घटना वाले दिन किशोरी की मां (बुआ) के घर गया। वहां किशोरी को अकेले पाकर छेड़छाड़ शुरु कर दी। फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने और मां से शिकायत करने की बात कहने पर अभियुक्त ने उसकी दुपट्टा से गले को कसकर जान ले ली। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस अभियुक्त दुर्गा पुत्र बन्दरा निवासी चटगन थाना कोतवाली देहात को जेल भेज रही है।

संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें: बांदा: घर में अकेली किशोरी का अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात..

यूपी: अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

UP: मासूम आशी ने कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम..

बांदा: मुन्ना यादव हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर मनीष चतुर्वेदी, पिता और साथी समेत गिरफ्तार

बांदा-हमीरपुर: मेमो ट्रेन की चपेट में आए रेलवे गैंगमैन की मौत

बांदा: घर में अकेली किशोरी का अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका