
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारत में आयोजित वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप के बीच शर्मसार करने वाली खबर आई है। इंदौर में अकील नाम के एक मनचले ने आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ की। इसके बाद भाग निकला। पुलिस ने तुरंत एक्टिव होते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है। घटनाक्रम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की महिला क्रिकेटरों की सुरक्षा में चूक के रूप में भी देखा जा रहा है।
इंदौर में हुई घटना ने पूरे देश का सिर शर्म से झुकाया
जानकारी के अनुसार, दो महिला क्रिकेट होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की ओर जा रही थीं। तभी बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़। बताते हैं कि बेड टच करके भाग निकले। दोनों महिला क्रिकेटरों ने SOS का नोटिफिकेशन भेजा। सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी को तेजी से ढूंढ निकाला-कार्रवाई
सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस की शिकायत पर एमओजी पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। पुलिस ने अकील नाम के मनचले को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि ICC महिला क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा दोनों खिलाड़ी बाकी टीम सदस्यों के साथ होटल रेडिसन ब्लू में ठहरी थीं। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) राजेश दंडोतिया का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP: आगरा की बेटी सानवी बनी अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान
क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़कियों से संबंध बनाए’
Good News: बुंदेलखंड को नई ट्रेन मिली, बांदा से वाराणसी और खजुराहो सफर हुआ आसान
Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा
