Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा स्टेशन पर पति-पत्नी समेत चार तस्कर गिरफ्तार-लाखों का गांजा बरामद..

Four smugglers including husband and wife arrested at Banda Railway station by GRP

समरनीत न्यूज, बांदा: रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी करने वाले दंपती समेत चार लोग पकड़े गए हैं। बताते हैं कि इन चारों को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा है। मालगोदाम के पास एक महिला समेत चार लोगों को संदिग्ध हालात में चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी में उनके पास से लाखों रुपए का गांजा मिला।

चित्रकूट-हमीरपुर से भी जुड़े तार

जीआरपी इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि अभियुक्त छत्तीसगढ़ से गांजा लाए थे। बाद में पुड़िया बनाकर ट्रेनों और प्लेटफार्म पर बेचने का काम करते थे। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि चारों के कब्जे से 21 पैकेट में 19.684 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें: UP: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने पर सख्त एक्शन

इस गांजा की अनुमानित लागत 2 लाख से ज्यादा है। अभियुक्तों में हमीरपुर मौदहा का सिराजुद्दीन, उसकी पत्नी रूबी, चित्रकूट का आशीष त्रिपाठी, नरैनी का सन यादव शामिल है। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने किया विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का लोकार्पण-सर्वदलीय बैठक

बांदा में विशाल तिरंगा यात्रा-अधिकारियों ने किया नेतृत्व-स्कूली बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे

CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्खियां

10वीं की छात्रा समेत दो को सांप ने काटा-दोनों की मौत

बांदा: ऑटो-बाइक में टक्कर-एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

UP: जंगल में रोमांस के बीच मुसीबत, प्रेमिका को अकेला छोड़ भागा युवक-किशोरी से हैवानियत

यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) समेत 7 अफसर सस्पेंड