Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट: सीएम योगी ने गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का किया अनावरण

CM Yogi reached Chitrakoot, said- unveiled statue of Goswami Tulsidas

समरनीति न्यूज, चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। वह राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास की 528वीं जयंती पर कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने गनिवा कृषि अनुसंधान केंद्र में गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति का अनावरण भी किया। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया।

‘चित्रकूट में भगवान राम ने बिताया था ज्यादा समय’

CM Yogi reached Chitrakoot, said- unveiled statue of Goswami Tulsidas

उन्होंने कहा कि भगवान रामचंद्र जी ने मां जानकी और लक्ष्मण जी के साथ सबसे ज्यादा समय चित्रकूट में ही व्यतीत किया। कहा कि मेरा सौभाग्य है कि इस कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम में गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का अवलोकन करने का अवसर मिला है। बोले कि तुलसीदास ने अकबर का दरबारी कवि बनना स्वीकार नहीं किया था।

तुलसीदास की हस्तलिखित रामचरितमानस के दर्शन..

CM Yogi reached Chitrakoot, said- unveiled statue of Goswami Tulsidas

उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित किया। सीएम योगी ने गोस्वामी तुलसीदास की हस्तलिखित रामचरितमानस के दर्शन भी किए। विधिवत पूजा-अर्चना की। पौधरोपण भी किया। सीएम योगी के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: यूपी के नए मुख्य सचिव बने शशि प्रकाश गोयल..कार्यभार संभाला 

ये भी पढ़ें: उठक-बैठक लगाने वाले IAS रिंकू सिंह का 36 घंटे में तबादला, पढ़ें पूरा मामला.. 

यूपी के नए मुख्य सचिव बने शशि प्रकाश गोयल..कार्यभार संभाला