Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow: वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी का निधन, पत्नी का 6 दिन पहले हुआ था देहांत

Lucknow: Senior litterateur Gopal Chaturvedi passes away

समरनीति न्यूज, लखनऊ: वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी का बीती रात निधन हो गया। यह संयोग ही है कि मात्र छह दिन पहले ही उनकी पत्नी निशा चतुर्वेदी का देहांत हुआ था। अब गुरुवार देर रात वरिष्ठ साहित्यकार श्री चतुर्वेदी भी दुनिया को अलविदा कह गए।

18 जुलाई को पत्नी निशा चतुर्वेदी छोड़ गई थीं दुनिया

बताया जाता है कि बीती 18 जुलाई को उनकी पत्नी पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निशा चतुर्वेदी का देहांत हुआ था। इसके बाद से गोपाल चतुर्वेदी काफी दुखी थे। उनका जन्म 15 अगस्त 1942 को लखनऊ में हुआ था।

यश भारती और सुब्रमण्यम भारती अवार्ड से सम्मानित

हिंदी साहित्य में उनकी पहचान उत्कृष्ट व्यंग्यकार के रूप में रही। बेहद शांत-सौम्य स्वभाव के गोपाल जी साहित्यिक जगत में अपनी अलग पहचान रखते थे। भारतीय रेल सेवा में अधिकारी रहने के बाद बीते दो दशक से स्वतंत्र लेखन कर रहे थे। उन्हें यश भारती और केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार मिल चुके थे। उनके निधन से साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: बांदा के पूर्व CMO भ्रष्टाचार में दोषी मिले-बदायूं में हैं तैनात, पढ़ें पूरा मामला 

ये भी पढ़ें: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: महिलाओं को अब स्टांप शुल्क में ज्यादा छूट-मानसून सत्र 11 से..

मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: महिलाओं को अब स्टांप शुल्क में ज्यादा छूट-मानसून सत्र 11 से..

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया, बताई यह वजह..

जानिए कौन हैं डाॅ. बीके जैन, जिनको पद्मश्री से UP-MP दोनों प्रदेशों में लोग खुश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुचीं बरेली, CMYogi ने किया स्वागत, IVRI में दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल