समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों अपने पिता के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कनवारा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चों के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुबह लगभग 8 बजे हुआ हादसा
सीओ सदर राजवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, बांदा के कनवारा चौराहे के पास बाईपास पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक पर सवार कनवारा के मजरा बरुआ डेरा के रहने वाले श्यामू यादव और
ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, बजरंग कालेज के छात्र समेत दो को डीसीएम ने कुचला-दोनों की मौत
उनका बेटा शिवा (6) और बेटी प्रियंका (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं श्यामू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Banda: शादी के एक साल बाद ही मंजू की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप
UP: महिला को सांप ने 7 साल में 7वीं बार काटा-अस्पताल में भर्ती