Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर: टल गई बड़ी अनहोनी, समय पर काबू न होती आग तो भयावह होती तस्वीर

major mishap was averted in Banda city

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में बड़ी अनहोनी टल गई। बुंदेलखंड टीवी सेंटर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। मगर समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाते हुए उसे फैलने से रोक लिया। इस तरह बड़ी अनहोनी, होने से टल गई।

आग से ज्यादा खतरनाक रहा धुआं

major mishap was averted in Banda city

वरना इस बात का डर था कि आग अगर आसपास फैल जाती तो हालात संभालना मुश्किल हो जाते। इससे बड़ा नुकसान भी हो सकता था और जनहानि भी।

major mishap was averted in Banda city

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगभग 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा। मगर सफलता के साथ आग बुझा दी।

major mishap was averted in Banda city

अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार और फायर स्टेशन अधिकारी कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे।

Fire broke out at Bundelkhand TV Centre in Banda city

शहर के बीचो-बीच इस घटना से आसपास के सैकड़ों दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। लोगों में घटना की दिनभर चर्चा रही।

प्रतिष्ठान मालिक ने कही यह बात..

Fire broke out at Bundelkhand TV Centre in Banda city

उधर, प्रतिष्ठान के मालिक संजय गुप्ता का कहना है कि नुकसान अलग चीज है, लेकिन भगवान का शुक्र है कि किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई है। इसके लिए भगवान और फायर ब्रिगेड के शुक्रगुजार हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर: अखिलेश यादव ने 3 बागी विधायकों को सपा से निकाला..  

ये भी पढ़ें: UP Weather: पश्चिमी यूपी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट-ललितपुर में सबसे ज्यादा..

यूपी में पापी इमाम और पुजारी गिरफ्तार, बच्चों से करते थे गंदा काम