Wednesday, September 17सही समय पर सच्ची खबर...

चमत्कार: अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री जीवित बचा-देखें तस्वीर

One passenger survives in Ahmedabad plane crash

समरनीति न्यूज, डेस्क: बड़ी पुरानी कहावत है हम सभी ने कई बार सुनी-पढ़ी है..जाको राखे साईयां..मार सके न कोय..कुछ ऐसा ही चमत्कार आज अहमदाबाद विमान हादसे के समय सामने आया। एक व्यक्ति इस दर्दनाक भयावह हादसे में सुरक्षित जीवित बच गया। हालांकि, वह बुरी तरह घायल और झुलस गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निधन की खबर

One passenger survives in Ahmedabad plane crash

अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताते चले हैं कि एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक आॅफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था।

इस विमान में सवार एक यात्री रमेश विश्वास कुमार बुरी तरह घायल हैं, लेकिन सुरक्षित बच गए हैं। उनका कहना है कि वह खुद यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह जीवित हैं। कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उधर, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के विमान हादसे में निधन की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे विमान में सवार 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे विमान में सवार 

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा प्लेन क्रैश-242 यात्री थे सवार-देखें Photos: