Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

अमरोहा: तेंदुए ने 6 ग्रामीणों पर किया हमला, भीड़ ने घेरकर तेंदुआ मारा-थाने पर हंगामा 

in Amroha Leopard attacks 6 villagers, crowd surrounds and kills leopard

समरनीति न्यूज, लखनऊ: ज्योतिबा फूलेनगर जिले में आज एक बड़ी घटना हो गई। खेतों पर काम कर रहे कुतुबपुर हमीदपुर के ग्रामीणों पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने एक के बाद 6 ग्रामीणों को बुरी तरह से घायल किया। ग्रामीणों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए तेंदुए को घेर लिया। लाठी-डंडों से उसको पीटा, इससे तेंदुआ की मौत हो गई।

इस बात को लेकर हुआ थाने पर हंगामा

Leopard attacks 6 people in Amroha, villagers surround and kill leopard

तेंदुए की मौत का जिम्मेदार मानते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम गांव के तीन लोगों को हिरासत में लिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। घटनाक्रम शनिवार सुबह लगभग 11 बजे का है।

तेंदुए ने कई ग्रामीणों पर किया हमला

Leopard, Leopard attacks 6 people in Amroha

बताते हैं कि किसान डालचंद सिंह अपने बेटे कौकिल के साथ खेत पर थे। पड़ोस के खेत से निकले तेंदुए ने पिता-पुत्र पर हमला किया। शोर सुनकर आसपास के खेतों से लोग दौड़कर वहां पहुंचे। कुतुबपुर हमीदपुर और आसपास के गांवों के लोग भी लाठी-डंडे लेकर आ गए।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी ढेर

बताते हैं कि इस दौरान तेंदुए ने ग्रामीण हेतराम, कृपाल सिंह, अरविंद, धर्म सिंह और हेमराज पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने खुद को बचाते हुए लाठी-डंडों से मारकर तेंदुआ को काबू में किया। लाठी की पिटाई से तेंदुए की मौत हो गई।

पुलिस और वन विभाग की टीम

नौगांवा सादात पुलिस और वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा, वन दरोगा केपी सिंह और वनरक्षक लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और वनविभाग ने 3 ग्रामीणों को पकड़ लिया। सैकड़ों ग्रामीण नौगांवा सादात थाने पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

ये भी पढ़ें: UP : दिनभर पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ, नीचे इंतजार में वन विभाग की टीम, फिर पिंजरा रख लौटी..

पढ़िए! यूपी कैबिनेट के बेहद खास फैसले..अग्निवीरों को 20% आरक्षण से लेकर होम स्टे नीति तक..