Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 11 जिलों के SP बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

24 IPS officers rapid transferred in UttarPradesh SPs of 11 districts

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 24 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया है। साथ ही अयोध्या रेंज के डीआईजी को भी बदला गया है।

सोमेश वर्मा बने अयोध्या रेंज के नए DIG

तबादलों की सूची के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी सुजीत पांडे को महानिदेशक (DG) फायर सर्विसेज पद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रवीण कुमार लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG) बना दिए गए हैं। IPS सोमेन वर्मा को अयोध्या रेंज का नया डीआईजी (DIG) बनाया गया है।

सहारनपुर समेत 11 जिलों में नए कप्तान

कानपुर कमिश्नरेट में विपिन टाडा और संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं गोरखपुर, मेरठ और सहारनपुर समेत 11 जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती हुई है।

कौस्तुभ गोरखपुर-अविनाश पांडे मेरठ

अविनाश पांडे को मेरठ का एसएसपी व डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का एसएसपी तथा अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

लखीमपुर खीरी, जौनपुर में भी नए SP

अनुपम सिंह को जौनपुर, ख्याति गर्ग को लखीमपुर खीरी और यशवीर सिंह को बस्ती का नया एसपी बनाया गया है। चारू निगम को सुल्तानपुर और अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर का पुलिस कप्तान बनाया गया है। रवि कुमार रायबरेली के नए एसपी बनाए गए हैं।

यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची

24 IPS officers rapid transferred in UttarPradesh SPs of 11 districts changed
24 IPS अधिकारियों की तबादला सूची।
24 IPS officers rapid transferred in UttarPradesh SPs of 11 districts
24 IPS officers rapid transferred in UttarPradesh SPs of 11 districts changed

ये भी पढ़ें: हद कर दी: बीजेपी MLA के शिलान्यास से पहले तोड़ा पत्थर-विधायक भड़कीं

ये भी पढ़ें: UP: गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 सगी नाबालिग बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं 

Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? 

UP: गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 सगी नाबालिग बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं

अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर

टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार

हद कर दी: बीजेपी MLA के शिलान्यास से पहले तोड़ा पत्थर-विधायक भड़कीं