Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

इंकमटैक्स आफिसर पीडी साहू को रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने किया गिरफ्तार

समरनीति न्यूज, कानपुरः सीबीआई की टीम ने गुरूवार को इंकमटैक्स अधिकारी पीडी साहू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायत पर जांच को पहुंची टीम ने साहू को 20 हजार की घूस लेते हुए पकड़ा। बताते हैं पकड़ा गया अधिकारी 20 दिन बाद ही सेवानिवृत हो रहा था। सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।