Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

हादसे के दौरान बांदा में घायल हुआ लखीमपुर का रहने वाला युवक

समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे बांदा-फतेहपुर मार्ग पर तिंदवारी के आगे मुंगुस गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उसका नाम मुस्ताक (28) पुत्र मेहंदी हसन बताया जा रहा है। उसे इलाज के लिए तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र से बांदा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।