Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: युवक का शव आंगन में फांसी पर लटकता मिला-जेल से छूटा था 6 महीने पहले..

young man was found hanging in courtyard of his house in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: अतर्रा क्षेत्र में एक युवक का शव घर के आंगन में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि युवक करीब 6 पहले जेल से छूटा था। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का अंदेशा जताया है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के भड़हापुरवा के राजबहादुर खेंगर के बेटे 24 वर्षीय राम सिंह पिता के साथ खाना खाकर सोए थे।

पिता की इकलौती संतान था मृतक

शुक्रवार सुबह उनका शव घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। मृतक के चचेरे भाई कुलदीप का कहना है कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था।

दुष्कर्म मामले में जेल गया था युवक

लगभग डेढ़ साल पहले गांव की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटकर घर लौटा था। परिजनों ने उसकी हत्या का अंदेशा जताया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम  रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट: BJP नेताओं और बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी के पूर्व प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा-बेहद गंभीर आरोप

बांदा-चित्रकूट: मां-बेटी में कहासुनी, पिता ने डांटा तो एक ने उठाया खौफनाक कदम..

दुखद: बांदा में नहर में डूबकर प्रधानाध्यापिका की मौत, 17 घंटे बाद शव मिला

बांदा: बुंदेलखंड किसान यूनियन ने MSP और बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाई-प्रदर्शन

चित्रकूट: BJP नेताओं और बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी के पूर्व प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा-बेहद गंभीर आरोप

बांदा में सपाइयों ने खाद की समस्या के खिलाफ किया प्रदर्शन-ज्ञापन

बांदा में पारिवारिक कलह में दों पतियों ने लगाई फांसी, सास-ससुर पर भी आरोप