Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

ईद पर चौंकाने वाला मामला, हमीरपुर DM आफिस की चौखट पर महिला ने पढ़ी नमाज-7 सस्पेंड 

woman offered namaz on doorstep of Hamirpur DM office

समरनीति न्यूज, हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने हमीरपुर जिलाधिकारी आफिस की चौखट पर नमाज पढ़ी। किसी ने इसका वाकयदा वीडियो भी बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है। ड्यूटी पर तैनात 7 होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। चर्चा है कि शरारती तत्वों ने महिला को ऐसा करने के लिए उकसाकर वहां भेजा होगा। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं महिला का लड़का उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है।

वीडियो हुए थे वायरल

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ईद पर दोपहर को नमाज पढ़ने के 68 सेकेंड के एक के बाद एक 7 वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। इसमें एक महिला सिर पर दुपट्टा रख नमाज पढ़ती दिख रही है। दूसरे वीडियो में वह खंभे से गले लगकर मुबारकबाद दे रही है। अन्य वीडियो में सजदा करती दिख रही है। फिर कुछ देर बैठने के बाद वहां दुआ मांगने के लिए हाथ उठाती है।

ये भी पढ़ें: बांदा: दरवाजा खटखटा कर दुष्कर्म आरोपियों को तलाश रही पुलिस-3 युवतियों से रईसजादों की दरिंदगी का मामला

पुलिस ने आनन-फानन में महिला की तलाश शुरू की। बताते हैं कि एसडीएम सदर सुक्रमा प्रसाद और सीओ सदर राजेश कमल वहां पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जांच शुरू की। एसडीएम की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई गई। बाद में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

महिला की पहचान कर पुलिस ने पकड़ा

महिला की पहचान शहर के सूफीगंज मुहल्ले के स्व. बब्बू खां की पत्नी मुन्नी बेगम के रूप में हुई। उसकी उम्र 75 साल है। उसके लड़के सत्तार का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। महिला को उसके लड़के के सिपुर्द कर दिया गया है। मगर जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी। उधर, ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड रामकिशोर, कामता, पन्नालाल, मान सिंह, गिरिजावती, राखी व मीना देवी को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: UP: कैसा ये प्यार है: बाॅयफ्रैंड संग भागी पत्नी तो पति ने दोनों की करा दी शादी-बिलखते रहे बच्चे

UP: कैसा ये प्यार है: बाॅयफ्रैंड संग भागी पत्नी तो पति ने दोनों की करा दी शादी-बिलखते रहे बच्चे