Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

CMYogi announces increase in honorarium of Shikshamitras

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई। कैबिनेट की बैठक में बांदा में दुग्ध डेयरी प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कैबिनेट प्रस्ताव में बांदा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट की स्थापना होगी। कैबिनेट फैसले के अनुसार बांदा में यह प्लांट जल्द स्थापित होगा।

यूपी कैबिनेट का अहम फैसला

इसी तरह झांसी में पहले से स्थापित 10 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट का और विस्तार किया जाए। अब इस प्लांट को 30 हजार लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग 

इन परियोजनाओं के लिए इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी लि. को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। इतना ही नहीं कैबिनेट ने इस कंपनी को नियम के अनुसार सेंटेज चार्ज के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें: कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

इसके पूरा व्यय राज्य सरकार अपने श्रोतों से वहन करेगी। बताते हैं कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र में दूध के खराब होने की समस्या कम हो जाएगी। साथ ही किसानों की आय भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

बुंदेलखंड में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे। बताते चलें कि सरकार लगातार बुंदेलखंड के विकास के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?

दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सरकार लगातार बुंदेलखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। ऐसे में अब दूध डेयरी प्लांट कई तरह से बांदा व आसपास के क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग