Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP BJP: बुंदेलखंड के इन 4 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा स्थगित

will-rss-find-way-out-of-bjps-turmoil-up

मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्षों की घोषणा करने में इतनी असहज कभी नहीं रही। जितनी अबकी बार दिखाई दे रही है। आपसी खींचतान, तमाम तरह के आरोपों के चलते लगातार देरी के बीच आज 16 मार्च 2025 को सूची जारी हो रही है। इसी बीच बड़ी खबर है कि बुंदेलखंड के 4 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा होल्ड हो गई है।

फतेहपुर-झांसी, हमीरपुर और जौलान होल्ड

सूत्रों का कहना है कि बुंदेलखंड के चार जिलों के अध्यक्षों की सूची होल्ड की गई है। इनमें फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन और झांसी शामिल हैं। इसकी वजह इन जिलों में अध्यक्षों के नामों पर भारी असंतोष और नाराजगी है। बताते चलें कि फतेहपुर और हमीरपुर में नए जिलाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पहले से पार्टी नेताओं में असंतोष की चर्चाएं रही थीं।

फतेहपुर अध्यक्ष पर लग चुके गंभीर आरोप

फतेहपुर के मौजूदा जिलाध्यक्ष पर तो एक भाजपा नेता ने पत्र जारी कर पैसा लेकर पद दिलाने के गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसका वीडियो जारी होने के बाद जांच चल रही है।

Banda: भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच कार्यकर्ता का लैटर बम..पद के नाम पर 50 लाख वसूली का आरोप

हालांकि, अबतक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इसके अलावा अन्य कई जगहों से भी आरोप लगने की खबर है। हमीरपुर और फतेहपुर की तरह जालौन और झांसी में भी यही हालात हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के भारी असंतोष के चलते इन चारों जिलों में फिलहाल नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होल्ड कर दी गई है। इन जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम बाद में घोषित किेए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा