Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow: शासन की कार्रवाई, PWD के दो अधीक्षण और एक मुख्य अभियंता हटाए गए

latest ias transfer news up

समरनीति न्यूज, लखनऊ: पीडब्ल्यूडी में चहेते ठेकेदारों को ठेका देने के मामले में शिकायत मिलने पर शासन ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत की जांच के बाद दो अधीक्षण अभियंताओं और एक मुख्य अभियंता को हटा दिया गया है। इन तीनों अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। नए अधिकारियों की पोस्टिंग भी हो गई है।

PWD में छह अभियंताओं का तबादला

शुक्रवार देर शाम लोक निर्माण विभाग के छह अभियंताओं के तबादले किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि देवीपाटन मंडल में काफी समय से लोक निर्माण विभाग में ठेकों का खेल चल रहा था। कुछ अभियंता अपने चहेते ठेकेदारों को ठेका दिलवा रहे थे।

ये भी पढ़ें: UP Board: प्रयागराज में महाकुंभ के कारण 24 फरवरी का पेपर स्थगित, अब इस तारीख को..

सूत्रों का कहना है कि शिकायत पर शासन ने जांच के बाद तबादले करते हुए एक्शन लिया। मुख्य अभियंता अवधेश चौरसिया, अधिशाषी अभियंता भगवान दास और गोंडा वृत्त के अधीक्षण अभियंता लाल जी को हटाते हुए प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

महाकुंभ में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया स्वागत