Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर: भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल को अवैध वसूली आरोपों में कारण बताओ नोटिस, जांच भी..

UP: Show cause notice to BJP District President Mukhlal Pal

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनपर आरोप हैं कि उन्होंने पद के बदले 50 लाख की अवैध वसूली की है। पार्टी ने फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को 7 दिनों में भीतर जवाब देने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित की है। जांच कमेटी में दो प्रदेश महामंत्री व एक मंत्री भी शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मामले में उठाया सख्त कदम

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने संगठन में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए की वसूली की है। शिकायत का संज्ञान लेते प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी के निर्देशों पर नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष मुखलाल को 7 दिन के भीतर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर पार्टी बड़ी कार्रवाई करेगी।

तीन सदस्यीय जांच कमेटी में एक मंत्री और दो महामंत्री

जांच कमेटी में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी को शामिल किया गया है। दरअसल, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार गुप्ता ने आरोप लगाए हैं कि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उन्हें संगठन में पद दिलाने के नाम पर पार्टी फंड में जमा कराने के लिए 50 लाख रुपए लिए। यह रकम पार्टी फंड में जमा न करके खुद रख ली। लिखित शिकायत पर प्रदेश संगठन ने नोटिस देते हुए जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबर यहां पढ़ें: भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच कार्यकर्ता का लैटर बम..पद के नाम पर 50 लाख वसूली का आरोप

 

भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच कार्यकर्ता का लैटर बम..पद के नाम पर 50 लाख वसूली का आरोप