
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कुशीनगर के एक गांव से 7 दिन पहले समुदाय विशेष का युवक बहला-फुसलाकर एक युवती को भगा ले गया था। इस मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए युवती को बरामद कर लिया है। दरअसल, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने बताया है कि वह प्रेम जाल में फंसाकर युवती को साथ ले गया था। फिर उसने युवती का जबरन मतांतरण कराया। 7 दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा है।
यह है पूरा मामला
एसपी संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि युवती की मां ने विशुनपुरा थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था। कहा था कि नगर पंचायत दुदही के वार्ड-3 का निवासी नौसाद उर्फ नेसार 26 सितंबर को उसकी 19 साल की बेटी को भगा ले गया था।
ये भी पढ़ें : मुंबई में पोर्न स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार, निकली बांग्लादेशी-असली नाम बन्ना शेख..
पीड़ित मां ने संदेह जताया था कि आरोपी उनकी बेटी को जान से भी मार सकता है। इसके बाद एएसपी रितेश कुमार सिंह व सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह की देखरेख में टीम गठित की गई थी। जांच में पता चला कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
जेल भेजा गया आरोपी
आरोपी ने युवती का मतांतरण कराया है। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूला है। एसपी का कहना है कि जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विशुनपुरा थाना प्रभारी रामसहाय चौहान, दरोगा संतोष सिंह, महिला उप निरीक्षक ललिता वर्मा आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : Hamirpur : बेटी के पहले जन्मदिन पर मां की करंट से मौत, परिवार में कोहराम
