Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

UP: वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन  

President Draupadi Murmu visited Shri Banke Bihari in Vrindavan

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को विशेष ट्रेन से भागवान कृष्ण की पावन नगरी वृंदावन पहुंचीं। राष्ट्रपति दिल्ली से सुबह 8 बजे रवाना हुईं। लगभग 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। 18 कोच वाली विशेष ट्रेन में 12 कोच सिर्फ राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए पूरी तरह आरक्षित थे। स्टेशन पर राष्ट्रपति का स्वागत करने यूपी सरकार के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पहुंचे।

18 कोच वाली विशेष ट्रेन से पहुंचीं राष्ट्रपति

उनके साथ मथुरा के मेयर विनोद अग्रवाल और एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ भी मौजूद रहीं। वृंदावन में राष्ट्रपति ने सबसे पहले भगवान बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए। उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति मंदिर में लगभग आधा घंटे रुकीं।

स्वागत और सुरक्षा के रहे विशेष इंतजाम

मंदिर मैनेजमेंट कमेटी ने राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बताया जाता है कि राष्ट्रपति का यह दौरा कई तरह से ऐतिहासिक है। श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर आने वाली वह देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने वृंदावन पहुंचकर दर्शन किए थे।

ये भी पढ़ें: यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात..

यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात..

UP: सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी

यूपी के डिप्टी सीएम को बिहार चुनाव का जिम्मा-सहप्रभारी बने

यूपी के डिप्टी सीएम को बिहार चुनाव का जिम्मा-सहप्रभारी बने