
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। पुलिस की कार जयपुर हाइवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। कार सवार एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, आगरा के थाना निबोहरा में एक गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था।
राजस्थान से दबिश देकर लौट रही थी पुलिस
उसी मामले में थाना पुलिस की एक टीम सूरतगढ़, राजस्थान में दबिश देने गई थी। आज सुबह लगभग 5 बजे पुलिस टीम वापस लौट रही थी। तभी फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जयपुर हाइवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में कार जाकर घुस गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
हेड कांस्टेबल और चालक की मौके पर मौत
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही किसी तरह गाड़ी से घायलों को निकालने का प्रयास किया। निबोहरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह व कार चालक देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उपनिरीक्षक गौरव कुमार सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: इंदौर में महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से अकील ने की छेड़छाड़-गिरफ्तार
फेमस हास्य अभिनेता सतीश शाह का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
शर्मनाक: इंदौर में महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से अकील ने की छेड़छाड़-गिरफ्तार
झांसी: निषाद पार्टी की नेता नीलू की मौत से बढ़ा सियासी तापमान, जिलाध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप
यूपी में रेल हादसा, इस रूट पर वंदे भारत और शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द..
