Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

UP : छेड़छाड़ के आरोपी फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर दी जान

Pharmacist accused of molestation commits suicide in Banda
फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : महिला से छेड़छाड़ के आरोपी फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घटना बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के मजरा बंसी डेरा के रहने वाले सभाजीत निषाद के बेटे चंद्रशेखर (27) फार्मासिस्ट थे।

दो दिन पहले दर्ज हुई थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट

उधर, थानाध्यक्ष जसपुरा मोनी निषाद ने बताया कि महिला के आरोप पर छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा गया था। अब आरोपी के सुसाइड की सूचना मिली है। युवक पैलानी का रहने वाला था। वहीं गांव में उसने सुसाइड की है। रविवार रात उन्होंने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब देर तक घर से नहीं निकले तो उनकी मां उर्मिला ने आवाज लगाई। लेकिन जवाब न आने पर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

ये भी पढ़ें : बांदा के जसपुरा में तमंचा हाथ में लेकर फोटो वायरल करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, पहुंचेंगे जेल 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों ने कहना है कि चंद्रशेखर गालौली गांव में मेडिकल स्टोर चलाते थे। अक्सर वहीं रुक भी जाते थे। 8 सितंबर की रात एक महिला ने चंद्रशेखर के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जसपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 9 सितंबर को उन्होंने रात में फांसी लगा ली। मृतक के चाचा राम मनोहर का आरोप है कि महिला ने झूठा आरोप लगाया था। इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी है।

ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ा कार्यक्रम, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और रामकेश निषाद की उपस्थिति में जलाभिनंदन..