Friday, January 9सही समय पर सच्ची खबर...

UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन

in Gorakhpur a officer dismissed one day before retirement

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक अधिकारी को रिटायरमेंट से सिर्फ एक दिन पहले बर्खास्त किया गया है। जांच में इस अफसर पर करोड़ों के गबन में दोषी पाया गया। आरोपों की पुष्टि होने पर अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया। मामला गोरखपुर जिले का है।

बागपत तैनाती के दौरान किया था गबन

दरअसल, गोरखपुर के बिजली निगम में सहायक लेखाधिकारी ईशपाल सिंह उप मुख्य लेखाधिकारी आफिस से संबद्ध थे। 31 दिसंबर 2025 को उन्हें रिटायर होना था। बताते हैं कि 2016 में बागपत में तैनाती के दौरान ईशपाल पर 1.69 करोड़ के गबन के आरोप लगे।

दूसरी बार जांच में गबन का आरोप सिद्ध

जांच में दोषी मिलने पर 7 जून 2023 को बर्खास्त कर दिया गया। 10 जनवरी 2024 को हाई कोर्ट के आदेश पर दोबारा जांच शुरू हुई। कोर्ट से नौकरी बहाली के साथ ईशपाल को निलंबित रखने के आदेश हुए थे।

ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में नए साल पर इन 17 जिलों में बारिश-37 में घने कोहरे की चेतावनी

इसके बाद मुख्य अभियंता की जांच में आरोप सिद्ध हुए। इसके बाद निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) डा. जान मथाई ने 30 दिसंबर को बर्खास्त कर दिया। बताते हैं कि 31 दिसंबर 2025 को उन्हें रिटायर होना था।

ये भी पढ़ें: UP: महिला से नकाबपोश ने किया दुष्कर्म-दो घंटे खेत में पड़ी रही बेहोश-पुलिस ने..

मौसम: यूपी में नए साल पर इन 17 जिलों में बारिश-37 में घने कोहरे की चेतावनी

Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

कानपुर हैलट: जिंदा मरीज को बता दिया मरा-डाॅक्टर समेत तीन सस्पेंड 

Banda: 18 साल की आरती के खौफनाक कदम से परिवार हैरान

जानिए! दुनिया के किस देश का राष्ट्रीय पशु है गाय..