समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। दरअसल, प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ विशेष अभियान चलेगा। प्रदेश में 4.50 करोड़ राष्ट्रध्वज फहराने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी आवासों, सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों के साथ-साथ प्रतिष्ठान, कार्यालयों पर ध्वजारोहण के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी अमृत सरोवरों पर भी झंडा फहराया जाएगा। सोमवार को सीएम योगी ने सरकारी आवासों पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा भी की। कहा कि 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनेगा।
ये भी पढ़ें : UP : सरयू में मिला 21 किलो का शिवलिंग, यह है खासियत, पढ़िए पूरी खबर..