
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ी वारदात सामने आई है। हरदोई के पाली थाने के भीतर एक महिला को उसी के पति ने तमंचे से गोली मार दी। थाने में गोली चलने से हड़कंप मच गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया है। वहां डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गोली चलाने वाले को पकड़ लिया है। घटना हरदोई जिले के पाली थाना की है। थाने के भीतर हुई इस वारदात ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
पति ने थाने में घुसकर मारी महिला को गोली
जानकारी के पाली थाना में आज सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे गोली मारे जाने की घटना हुई। पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया के अनूप कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है।
ये भी पढ़ें: Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि अनूप की पत्नी सोनी बीती 7 जनवरी को घर से कहीं चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट लिखी थी। रविवार को पुलिस ने सोनी को बरामद कर लिया था।

आज सोमवार सुबह उसे पुलिस ने मेस में खाना खाने को भेजा। बताते हैं कि सुबह करीब 10.30 बजे महिला मेस से खाना खाकर बाहर आई।
गोली चलाने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया
इसके बाद वह थाना परिसर में धूप में खड़ी हो गई। तभी चुपचाप पीछे से आए उसके पति अनूप ने तमंचे से महिला पर गोली चला दी। गोली महिला के कंधे में लगी और वह नीचे गिर पड़ी। बाद में अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। गोली की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया। मामले में एक दरोगा और महिला सिपाही को निलंबित किया गया है।
ये भी पढ़ें: मौसम अपडेट: यूपी में फिर बढ़ेंगी ठंड-इन जिलों के लिए कोहरे-शीतलहर की चेतावनी
मौसम अपडेट: यूपी में फिर बढ़ेंगी ठंड-इन जिलों के लिए कोहरे-शीतलहर की चेतावनी
Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार
