
समरनीति न्यूज, कानपुर: सोशल मीडिया पर रील देखकर एक महिला को अपने से 6 साल छोटे युवक से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने हदें पार कर दीं। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ घर से चली गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा। दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए। आखिरकार, दोनों पकड़े गए। तब पूरे मामला का खुलासा हुआ।
प्रेमी के साथ जाने की जिद्द पर अड़ी रही महिला
हालांकि, महिला पति और बच्चों की जगह प्रेमी के साथ जाने पर ही अड़ी रही। पुलिस ने दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार बदायूं का रहने वाला एक 24 साल का युवक रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह का कहना है कि युवक की वीडियो जौनपुर की महिला ने
ये भी पढ़ें: आगरा : थाने में महिला इंस्पेक्टर प्रेमी संग पिटती रही, पुलिसकर्मी वीडियो बनाते रहे, दो सस्पेंड-5 लाइनहाजिर
देखा तो उसे दिल दे बैठी। फिर वीडियो पर कमेंट्स करने लगी। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों बातें होने लगी। कुछ दिन पहले महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर युवक के पास चली गई। परिवार के लोग घबरा गए और उसकी
सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने दोनों को पकड़ा
तलाश शुरू की। महिला की बहन ने उनके कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचने की संभावना जताते हुए जीआरपी से शिकायत की। पुलिस को दोनों के बीच चैटिंग और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर लोकेशन मिली। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों को सेंट्रल स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
ये भी पढ़ें: UP : सास की दवा के बहाने होटल में प्रेमी से मिलने पहुंची महिला, छापे में 8 जोड़े आपत्तिजनक हाल में..
