समरनीति न्यूज, बांदा : बबेरू थाना क्षेत्र में गोदभराई की रस्म अदा करने के बाद वापस लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें एक मासूम की मौत हो गई। वहीं घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चित्रकूट से रिश्तेदारी में आई थी मासूम
जानकारी के अनुसार चित्रकूट के रामघाट के रहने वाले अमित अपनी बहन बांदा शहर के छाबी तालाब की रहने वाली ममता के घर आए थे। वहां से सभी लोग बहन के देवर की शादी में गोद भराई करने बबेरू कस्बा गए थे।
ये भी पढ़ें : Banda : 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उडा़या, परिजनों ने बताई यह वजह..
बताया जा रहा है कि गोद भराई की रस्म पूरी करके यह परिवार वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में चित्रकूट जाते समय कोर्रम मोड़ के पास कार आनियंत्रित होकर पलट गई। सभी लोग कार में ही फंस गए।
शीशा तोड़कर निकल सके सभी
आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और शीशा तोड़कर किसी तरह उसमें से लोगों को बाहर निकाला। कार में सवार 7 वर्षीय बच्ची कीर्ति पुत्री मनोज, मुकेश (45), उनकी पत्नी अनीता (40), उनकी मां आशा (54), छोटे लाल (30), अमित (35), रोहित (24), आन्या (14), घायल हो गए। वहां डाक्टरों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया। वही दादी और चाचा को कानपुर रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें : बांदा : गोवर्धन पूजा के दिन गौशाला पहुंचे आयुक्त-डीएम और पालिकाध्यक्ष, ऐसे की गौ सेवा..
Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा