समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में गर्भवती महिला का शव फांसी पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना मुस्करा थाना क्षेत्र की है। पुलिस का आरोपों पर कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार मुस्करा क्षेत्र के हुसैना गांव के दिनेश प्रजापति का कहना है कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी कुपरा निवासी विनीता (21) से हुई थी। वह छह माह से गर्भवती थीं। रविवार रात उन्होंने फांसी लगा ली। सुबह 4 बजे करीब बारिश हुई तो
बांदा : दो बहनों में झगड़ा-एक ने खाया जहर, परिवार में कोहराम..
घटना की जानकारी हुई। इसके बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश, सब इंस्पेक्टर शिवम पांडे आदि मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की मां छोटी ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IAS के तबादले, निधि श्रीवास्तव बनीं बदायूं DM, कई और बदले