

समरनीति न्यूज, लखनऊ: अमरोहा में घर से कॉलेज गई बीए की छात्रा अपने जीजा के साथ रफूचक्कर हो गई। जीजा तीन बच्चों का बाप है। घटना से सभी हैरान हैं। परिवार के लोगों को पता तब चला जब छात्रा ने फोन कर खुद कहा कि ‘मैं जीजा के साथ हूं, मुझे ढूंढियो मत।’

3 बच्चों का बाप है रिश्ते का जीजा, FIR दर्ज
दरअसल, छात्रा को लेकर भागा आरोपी युवती का रिश्ते का जीजा है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा घर से सोने और चांदी के जेवर भी साथ ले गई है।
ये भी पढ़ें: जीजा ने साली की अश्लील Photos की वायरल, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
परिजनों ने बिजनौर के नूरपुर के रहने वाले सफाईकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। परिजनों का कहना है कि युवती अभी नासमझ है। उसे बरगलाया गया है।
घर से काॅलेज गई थी 20 साल की छात्रा
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
UP: जीजा ने लोन लेकर कराया मर्डर, युवती से गैंगरेप और हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
20 साल की छात्रा 31 जनवरी की सुबह घर से कालेज गई थी। मगर इसके बाद वापस नहीं लौटी। आरोपी का नाम करनलाल बताया जा रहा है।
UP: जीजा ने लोन लेकर कराया मर्डर, युवती से गैंगरेप और हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
जीजा ने साली की अश्लील Photos की वायरल, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
