Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दिन में पति ने की आत्महत्या, रात में पत्नी की सांप के काटने से मौत

UP : Husband committed suicide during day, wife was bitten by snake at night

समरनीति न्यूज, महोबा : उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलखी में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन सदमे में थे। उसी रात पत्नी को सांप ने काट लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम बिलखी के 24 वर्षीय देशराज अहिरवार किन्हीं कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी।

लगभग 2 महीने पहले 9 मई को हुई थी शादी

घटना को एक दिन भी नहीं गुजरा और उसी रात उनकी 21 साल की पत्नी दुर्गा को सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : अयोध्या सांसद का करीबी सपा नेता मोईन खान 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म में गिरफ्तार

ग्राम प्रधान केदार सिंह राजपूत का कहना है कि पहले पति और फिर पत्नी की मौत से गांव में मातम छाया है। लगभग दो माह पहले ही 9 मई को दोनों की शादी हुई थी। अब एक साथ अंतिम संस्कार किया गया है। एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि लेखपाल को भेजकर जांच कराई गई है। सर्पदंश से पत्नी की मौत की पुष्टि हुई तो दैवीय आपदा से 4 लाख रुपए की मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

समरनीति मंच पर पर्यावरण संरक्षण पर विचार, सरकार से समाज तक क्या सोचते हैं प्रबुद्धजन, पढ़ें..