Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : पूजा-पाठ के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा, गुरुओं का हुआ सम्मान

CM Yogi in
अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यानाथ की पूजा करते सीएम योगी। 

समरनीति न्यूज, लखनऊ : देशभर में आज 21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में गुरु का स्थान सबसे ऊपर माना गया है। गुरु हमें सत्य और असत्य का ज्ञान कराते हैं। गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक बेहद पावन पर्व है। हर साल यह दिन आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मौजूद रहे। सीएम योगी ने शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया। अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यानाथ की पूजा भी की।

दान-पुण्य से आती है समृद्धि

मठ के पुरोहितों ने रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूरा कराकर विशेष पूजन किया। इस दिन दान-पुण्य से जुड़े कार्यों से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसीलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। आज उत्तर प्रदेश में भी गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुंदेलखंड के बांदा में भी आज सभी शिष्य और शिष्याओं ने अपने गुरुओं को नमन कर दक्षिणा भेंट की।

ये भी पढ़ें : 554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का अता-पता नहीं