Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : फजीते : भाजपा विधायक ने कुर्ता फाड़ा, फिर सड़क पर लेटकर धरना दिया, DM-SP पर आरोप

UP : Fajite : BJP MLA tore shirt, then sit on the road, sit on dharna, accusations on DM-SP

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी में आज एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा की जिले के पुलिस कप्तान आकाश तोमर हाट टाक हो गई। इसके बाद विधायक जी इतना उत्तेजित हो गए, कि उन्होंने अपना कुर्ता फाड़ दिया।

विधायक के धरने से मची खलबली

इतना ही नहीं डीएम कार्यालय की सड़क पर लेट गए और एसपी के खिलाफ धरना देने लगे। सत्ताधारी विधायक का यह हाल देखकर हड़कंप मच गया। अधिकारी उनको समझाने पहुंचे। बाद में जिलाधिकारी खुद उनको मनाने पहुंचे और समझा-बुझाकर साथ ले गए।

UP : Fajite : BJP MLA tore shirt, then sit on the road, sit on dharna, accusations on DM-SP

विधायक ने ये लगाए आरोप

दरअसल, विधायक के आरोप हैं कि पंचायत चुनाव में कुछ लोग ऐसे हैं जिनके खिलाफ गुंडा एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमें हैं। इसके बाद भी जिलाधिकारी चुनावों में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UP : पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी ने बदले दो जिलाध्यक्ष, यह है वजह..

विधायक का कहना था कि उनके द्वारा जानकारी दिए जाने के बावजूद प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। विधायक का यह भी आरोप है कि कई पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं आ सके। जबकि उन्होंने खुद डीएम को ऐसे लोगों की सूची दी थी। आरोप लगाया कि डीएम सरकार की मंशा के खिलाफ काम कर रहे हैं।

UP : Fajite : BJP MLA tore shirt, then sit on the road, sit on dharna, accusations on DM-SP

पुलिस अधीक्षक ने कही यह बात

विधायक के धरने पर बैठने से खलबली मच गई। जिलाधिकारी की ओर से एडीएम शत्रोहन वैश्य विधायक को मनाने पहुंचे। विधायक ने कहा कि उनकी मांगों को जबतक पूरा नहीं किया जाएगा, वह धरने से नहीं हटेंगे। इसी बीच वहां एसपी आकाश तोमर पहुंचे। एसपी ने विधायक के धरने को अनुचित बताया तो विधायक की उनसे बहस होने लगी। कहा जा रहा है कि दोनों में धक्का-मुक्की तक हुई। विधायक का आरोप है कि एसपी ने उनपर हमला किया। उधर, एसपी आकाश तोमर का कहना है कि विधायक धरने के वक्त अनुचित व्यवहार कर रहे थे। उनको मना किया गया तो आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UP : महिला आयोग सदस्य प्रियंवदा तोमर ने दिया इस्तीफा, यह बताई वजह..