Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : पति का टिकट कटा तो भड़कीं अदिति, बोलीं-प्रियंका गांधी बिन बाप की बेटी को..

UP Election 2022 : Aditi got angry when her husband's ticket was cut, said-Priyanka Gandhi is troubling her father's daughter

समरनीति न्यूज, लखनऊ : कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाली रायबरेली की विधायक अदिति सिंह के पति का कांग्रेस से टिकट कट गया है। इससे बौखलाईं अदिति सिंह ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी बिना बाप की बेटी (उन्हें) को परेशान कर रही हैं। उन्होंने अपने पति का टिकट कटने का जिक्र किया है। इसे लेकर उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। कहा कि प्रियंका गांधी ने जानबूझकर उनके पति का टिकट कटवाया है।

पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक थे अदिति के पति अंगद

दरअसल, अदिति सिंह के पति अंगद सिंह नवांशहर से कांग्रेस विधायक थे। इस बार कांग्रेस पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। टिकट कटने के बाद अंगद सिंह ने नवांशहर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ेंBJP की तीसरी सूची जारी, रामवीर उपाध्याय, असीम अरुण और अदिती सिंह समेत 85 प्रत्याशियों के नाम  

अब अदिति का आरोप है कि उनके पति पर कांग्रेस पार्टी ने पत्नी के खिलाफ बयान देने का दवाब बनाया था। ऐसा नहीं करने पर उनका टिकट काट दिया गया। अदिति ने कांग्रेस के नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं पर भी कटाक्ष किया।

ये भी पढ़ेंभाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

कहा कि मैं लड़की हूं और लगातार लड़ ही रही हूं। बताते चलें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश कुमार सिंह की बेटी अदिति कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली से जीती थीं। इसके बाद पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थीं। उनके पति पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक रहे हैं। इधर, अदिति लगातार प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पर हमला करती रही हैं।