Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : कांग्रेस का होर्डिंग, ‘100 से कम में दाल लेनी हो तो BJP मंत्री सूर्य प्रताप से करें संपर्क’..

UP : Congress put up hoarding Rs 100 daal

समरनीति न्यूज, लखनऊ : महंगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दाल पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कहीं भी दाल 100 रुपए किलो से ज्यादा नहीं बिक रही है। उनके इस बयान का वीडियो भी वायरल हुआ था। कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय के बाहर होर्डिेग लगाया है। लिखा है कि 100 रुपए से कम में अगर दाल लेनी हो, तो यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से संपर्क करें।

कृषि मंत्री ने दिया था यह बयान

यह होर्डिंग युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से लगवाया गया है। होर्डिंग पर कृषि मंत्री का बयान भी प्रमुखता से लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे प्रदेश में कहीं भी

Breaking : बांदा SDM सस्पेंड, योगी सरकार का फिरोजाबाद के बाद एक और बड़ा एक्शन

दाल 100 रुपए किलो से ज्यादा भाव में नहीं है। प्रदेश के कृषि मंत्री ने एक प्रेसकांफ्रेंस में यह बात कही थी। यह बात कहकर वह हंसने लगे थे। हालांकि, तभी मंच पर बैठे राज्यमंत्री ने उनसे कुछ कहा। फिर इसके बाद दोनों मंत्री हंसने लगे थे। इससे यही मैसेज गया कि मंत्रियों को दाल के भाव ही पता नहीं है। जनता महंगाई की किस मार से गुजर रही है, मंत्रियों को इस तकलीफ का अंदाजा ही नहीं है। अब कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। होर्डिंग जबरदस्त ढंग से चर्चित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी और सपा पहले ही सरकार को महंगाई और बेरोजगारी पर घेर रही है।

ये भी पढ़ें : UP : वाह गुरुजी! ड्यूटी टाइम में 3 घंटे खेला मोबाइल गेम, सस्पेंड

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा SDM सस्पेंड, योगी सरकार का फिरोजाबाद के बाद एक और बड़ा एक्शन